चिनाब में तूफानी उफान से हड़कंप, बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट मोड पर

रामबन 
बगलीहार डैम के गेट खोले जाने के बाद चिनाब नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है, जिससे प्रशासन और नदी किनारों पर बसे लोगों में चिंता बढ़ गई है। बढ़ते पानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है।

स्थानीय लोगों को सलाह
जैसे की चिनाब का जलस्तर बढ़ गया है  स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने और नदी तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। लाउडस्पीकरों के जरिए लगातार चेतावनियां जारी की जा रही हैं, जबकि टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात की गई हैं।
 
पुलिस और SDRF (स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स) की टीमों ने नदी किनारे गश्त तेज़ कर दी है। पानी के बढ़ते स्तर पर पैनी निगाह रखी जा रही है। आपात स्थितियों में तुरंत रेस्क्यू के लिए उपकरण तैयार किए गए हैं। डैम प्रबंधन ने भी कहा है कि सुरक्षा के सभी मानकों की बार-बार जांच की जा रही है ताकि किसी भी दुर्घटना की गुंजाइश न रहे।

  • Related Posts

    चुनावी मंच पर सायोनी घोष का अलग अंदाज़, संस्कृत मंत्र से लेकर कलमा तक का जिक्र

    भवानीपुर सायोनी घोष ने भवानीपुर को मिनी इंडिया करार देते हुए कहा कि यहां देश की विविधता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अलग-अलग धर्मों, भाषाओं

    पूरी खबर पढ़े
    पीएम मोदी ने थंथनिया कालीबाड़ी मंदिर के किए दर्शन, 300 साल पुराने मां काली धाम की विशेषता चर्चा में

    नॉर्थ कोलकाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ कोलकाता में अपना रोड शो शुरू करने से पहले थंथनिया कालीबाड़ी में मां काली का आशीर्वाद लिया। थंथनिया कालीबाड़ी कोलकाता के सबसे

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *