‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर की ममता बनर्जी को खुली चेतावनी, बोले – पिक्चर अभी बाकी है

कोलकाता 
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखकर चर्चा में आए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि टीएमसी का मुस्लिम वोटबैंक खत्म हो जाएगा और फिल्मी अंदाज में बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा, ”पिक्चर अभी बाकी है।”

मीडिया से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को वह अपनी पार्टी बनाएंगे और एआईएमआईएम के साथ गठबंधन करने की कोशिश करेंगे। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में हुमायूं ने बंगाल की 294 सीटों में से 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। उनकी नजर राज्य की मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर है।

उन्होंने आगे कहा, ”मैं एक नई पार्टी बनाऊंगा जो मुसलमानों के लिए काम करेगी। 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारूंगा। बंगाल के चुनाव में गेमचेंजर बनूंगा। एआईएमआईएम के साथ संपर्क मे हूं और मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। ओवैसी से भी बात हो गई है।”

 

  • Related Posts

    राघव चड्ढा ने गिनाए नाम, कौन हैं वो 8 सांसद जो AAP छोड़कर BJP में जाएंगे?

    नई दिल्ली राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया साथ ही बीजेपी में

    पूरी खबर पढ़े
    बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

    नई दिल्ली  राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके आम आदमी पार्टी (AAP) से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. राघव ने भारी मन से

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *