शिक्षक के घर पर EOW का छापा, 6 टीमों ने सुबह-सुबह दी दबिश, दस्तावेजों की गहन जांच जारी

सीधी
 मध्य प्रदेश के सीधी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक शिक्षक के घर पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने छापा मारा हैं। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू की छह टीमें सुबह 5 बजे दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति को लेकर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल टीम दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई है। जांच के बाद खुलासा होगा।

सीधी जिले के शिक्षक अभिमन्यु सिंह के ठिकानों पर EOW ने रेड मारी है। ईओडब्ल्यू की छह टीमें सुबह 5 बजे शहर में स्थित पटेल पुल और मड़वास के ठिकानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि राजधानी भोपाल में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। जिसके बाद यह छापेमार कार्रवाई की गई है।

ईओडब्ल्यू की टीमें सभी दस्तावेज और कागज को खंगाल रहे है। जांच पड़ताल के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है। आपको बता दें कि शिक्षक अभिमन्यु, सीधी के कुसमी विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल खोखरा में पदस्थ है।

  • Related Posts

    Indore किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा: आरोपियों के फोन में मिली 25 कॉल रिकॉर्डिंग

    इंदौर. गीता नगर से नैतिक सोनकर और सम्राट जयदेव का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले आरोपी बच्चों को फेंकने की तैयारी में थे। एक काम में रुपये मिलते तो

    पूरी खबर पढ़े
    भीषण गर्मी का असर: Bhopal में 8वीं तक स्कूल बंद, प्रशासन का बड़ा फैसला

    भोपाल. भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार,

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *