21 साल तक शादी रोकने की सलाह बनी जानलेवा—19 वर्षीय युवक ने खत्म की जिंदगी, परिजनों में शोक

मुंबई 
महाराष्ट्र के ठाणे से हाल ही में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने कथित तौर पर इसीलिए अपनी जान दे दी क्योंकि वह एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन घरवालों ने उससे 21 साल की उम्र तक इंतजार करने को कहा था। लड़के की उम्र 19 साल थी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लड़के ने परेशान होकर खुद की जान ले ली।
 
पुलिस ने बताया कि घटना 30 नवंबर को डोंबिवली इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक युवक झारखंड का रहने वाला था। वह पास की एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। मनपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार ने उससे शादी के लिए कानूनी तौर पर तय उम्र 21 साल होने तक इंतज़ार करने को कहा था, जिससे वह बेहद परेशान था।

पुलिस ने बताया कि 30 नवंबर को युवक ने उसने कथित तौर पर अपने घर की छत से दुपट्टे का इस्तेमाल करके फांसी लगा ली। परिवार आनन फानन में उसे पास के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

  • Related Posts

    जल्दी चाहिए तेजस MK-1A फाइटर जेट, HAL के नए सीएमडी के साथ वायुसेना करेगी बैठक

    बेंगलुरु भारतीय वायुसेना (IAF) को नए लड़ाकू विमानों की बहुत जरूरत है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाए जा रहे लड़ाकू

    पूरी खबर पढ़े
    EPFO New Rule: मई से UPI के जरिए PF का पैसा निकाले जा सकेंगे, जानें कितनी होगी लिमिट

    नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए बड़ी राहत देने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2026 के आखिर तक UPI के

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *