अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास लिया, AAP को कहा अलविदा

नई दिल्ली

मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा ने राजनीति से तौबा कर लिया है। कुछ ही महीनों की पारी के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को महान नेता बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि संन्यास का फैसला व्यक्तिगत है।

अवध ओझा ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। अब उन्होंन एक्स के जरिए अपने फैसले से पार्टी को अवगत कराया है। ओझा ने कहा कि वह प्यार और सम्मान के लिए ऋणी रहेंगे।

अवध ओझा ने एक्स पर लिखा,’आदरणीय अरविंद जी ,मनीष जी, संजय जी सभी ‘आप’ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नेता आदि आप सभी का दिल बहुत बहुत धन्यवाद। जो प्रेम और सम्मान अपने दिया उसका ऋणी रहूंगा। राजनीति से संन्यास मेरा व्यक्तिगत निर्णय है।अरविंद जी आप एक बहुत महान नेता है। जय हिंद।’

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने पटपड़गंज के लोगों को भी धन्यवाद कहा जहां से वह चुनाव लड़े थे। ओझा ने कहा, ‘पटपड़गंज के लोगों का विशेष धन्यवाद जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया, सभी का। जय हिंद।’ आप में शामिल होने के बाद ओझा ने मनीष सिसोदिया की पुरानी सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार रवि नेगी से मुकाबला हार गए।

पिछले दिनों एक पॉडकास्ट में अवध ओझा ने कहा कि वह चुनाव लड़ने को बहुत अधिक उत्सुक थे, लेकिन बाद में उन्हें यह बात समझ में आई कि राजनीति उनके लिए ठीक नहीं है। ओझा ने यह भी कहा कि अब वह राजनीति से दूर होकर खुश हैं। अब वह जो चाहें बोल सकते हैं, पार्टी लाइन के हिसाब से बोलने की बंदिश नहीं होगी।

  • Related Posts

    झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी…’, पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल में तंज

    कृष्णानगर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां हुई विजय संकल्प सभा में पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार और

    पूरी खबर पढ़े
    बंगाल में बदलाव नहीं हुआ तो सनातन खत्म हो जाएगा, शुभेंदु अधिकारी का हिंदू कार्ड वोटिंग के बीच

    कलकत्ता  पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर आज पहले चरण में मतदान चल रहा है। बंगाल में दो राउंड में वोटिंग होनी है और अगले राउंड का मतदान

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *