बालाघाट जंगलों में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, भारी माओवादी डंप बरामद

बालाघाट
MP के बालाघाट के किरनापुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जंगल इलाकों से सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छिपाया गया बड़ा डंप बरामद (Security Forces Recover Maoist Dump) किया है। माओवादियों ने जमीन के भीतर दैनिक उपयोग की वस्तुएं, मेडिकल उपकरण, दवाइयां, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) के सेल समेत कई सामग्री छिपाकर रखी थी।

ये डंप बोरबन सिरका मोजालडेरा और आलीटोला के जंगलों से प्राप्त हुए हैं। इस कार्रवाई की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IPS) आदर्शकांत शुक्ला ने की है।
सूत्रों के अनुसार, हाकफोर्स के जवानों को जंगल में माओवादियों की सक्रियता की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर सर्चिंग के दौरान उठी हुई जमीन को BDDS टीम की मदद से जांचा गया।

जांच में नीले रंग का एक ड्रम जमीन में दबा हुआ मिला। उसमें दैनिक जरूरत की सामग्री, माओवादी साहित्य, विभिन्न दवाएं (टैबलेट), इंजेक्शन, ओआरएस, कॉटन, सीरिंज, मल्टीविटामिन, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और बीजीएल के सेल बरामद हुए।
इस बरामदगी के बाद मलाजखंड दलम के एक दर्जन से ज्यादा नामजद माओवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी

    भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2025 बैच के चार प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।

    पूरी खबर पढ़े
    बच्चों के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, आर्थिक नुकसान के बाद रची गई साजिश; चार आरोपी गिरफ्तार

    इंदौर   इंदौर में दो बच्चों के अपहरण के मामले ने कुछ घंटे के लिए परिजन और पुलिस-प्रशासन को संकट में डाल दिया था। बच्चों के अपहरण की खबर पूरे

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *