अवैध संबंध का खौफनाक अंत: जेठ-बहू की लाशें डेम में मिलीं, इलाके में सनसनी

बालाघाट
रामपायली थाना के अंतर्गत ग्राम सालेबर्डी में सनसनी फैली गई, जब जेठ-बहू के शव नाले पर बने डेम में पाए गए। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को मिलते गई वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। रामपायली पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया गया कि शनिवार की शाम से ही ये दोनों घर से लापता थे और रविवार को सुबह येरवाटोला के डेम से उनका शव पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा हैं कि उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। यह हत्या है या फिर आत्महत्या यह पुलिस जांच उपरांत ही कहा जा सकता है। महिला का नाम सीमा पति अजय राहंगडाले 40 वर्ष और प्रकाश पिता रोशनलाल राहंगडाले 45 वर्ष ग्राम सालेबर्डी निवासी है।
 
देर रात दोनों को येरवाटोला में देखा गया था
जानकारी के अनुसार, प्रकाश राहंगडाले नल जल मिशन के कार्य में ठेकेदार के पास सुपरवाइजर का काम करता रहता था। शनिवार को प्रकाश और सीमा दोनों घर से लापता थे। बताया जा रहा है कि देर रात को येरवाटोला में देखा गया था। ग्रामीणों ने रविवार सुबह येरवाटोला के नाले पर बने डेम किनारे में बाइक, चप्पल दिखाई दिए। डेम में देखा गया तो महिला और पुरुष के शव दिखाई दिए। जिसके बाद ग्रामीणों का हुजूम लग गया।

पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेम में डूबे शव को बरामद किया। जहां पहचान प्रकाश राहंगडाले और सीमा राहंगडाले के रूप में हुई। जहां शव मिला वहां अधिक पानी नहीं था। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों शनिवार से लापता थे। दोनों एक ही परिवार के हैं और आपस में जेठ और बहू का रिश्ता हैं। येरवाटोला रोड़ में डेम में दोनों का शव पाया गया हैं। बताया गया कि कीटनाशक की एक बोतल भी मिली है।

 

  • Related Posts

    एमपी ट्रांसको छैगांव में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण

    एमपी ट्रांसको छैगांव में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण खंडवा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने सिखाये जीवन रक्षक गुर भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस संभाग,

    पूरी खबर पढ़े
    आज रात 9 बजे प्रदेशवासियों से बात करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बड़ा ऐलान होने की संभावना

    भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 24 अप्रैल की रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे। इस दौरान सीएम बेहद अहम विषय को लेकर प्रदेशवासियों

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *