इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर सेवा में कम यात्री, पोर्टल पर बुकिंग की तारीख नहीं दिख रही

इंदौर
 इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के बीच पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के तहत शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं पोर्टल पर नवंबर और दिसंबर की बुकिंग तारीख नहीं दिख रही है। धार्मिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए शुरू की गई विशेष हेलीकॉप्टर सुविधा को पीएमश्री वायु सेवा की तरह ही यात्रियों का टोटा है। ऐसे में रोजाना उड़ानों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

इंदौर-उज्जैन के बीच शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा के शुभारंभ के बाद यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। 29 नवंबर की तारीख की बुकिंग तो हो रही है, लेकिन अन्य तारीख की बुकिंग नहीं दिख रही है। इंदौर से उज्जैन के बीच 50 प्रतिशत छूट के बाद 5000 हजार रुपये किराया देना पड़ रहा है, लेकिन इसमें भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसलिए बुकिंग आने पर ही उड़ान संचालित की जा रही है।

ट्रांसपोर्टेशन भारत एविएशन हेलीकॉप्टर के अंशु कुमार का कहना है कि बुकिंग आने पर ही उड़ान संचालित की जा रही है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले इंदौर के बिचौली मर्दाना मैदान से हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया गया था। इसमें इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर दोनों शहरों की यात्रा एक दिन में पूरी की जा सकती है। उज्जैन से ओंकारेश्वर के लिए 6500 रुपये किराया देना होगा। वहीं इंदौर से उज्जैन होते हुए ओंकारेश्वर के लिए किराया 11500 रुपये है।

 

  • Related Posts

    दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने 10वीं बोर्ड में 500 में 499 अंक लाने पर पन्ना की

    पूरी खबर पढ़े
    पानी की आपूर्ति और साफ-सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे: ऊर्जा मंत्री तोमर

    पानी की आपूर्ति और साफ-सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे: ऊर्जा मंत्री तोमर ऊर्जा मंत्री शहर की सीवर, सफाई व्यवस्था देखने सुबह 6 बजे विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *