कपिल शर्मा के कैफ़े पर फायरिंग का आरोपी दिल्ली से पकड़ा गया, घटना के बाद भारत लौटा था

नई दिल्ली

कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर फायरिंग करने के मुख्य षड्यंत्र में शामिल शूटर बंधु मान सिंह सेखों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. बंधु मान सिंह सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़ा हुआ है. फायरिंग की घटना के बाद यह गैंगस्टर भारत आया था. सेखों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन के भी संपर्क में था. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

गिरफ्तार किया गया आरोपी बंधु मान सिंह सेखों कनाडा में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य शूटर बताया जा रहा है. कैप्स कैफे में फायरिंग के मुख्य षड्यंत्र को समझने के लिए उसकी गिरफ्तारी अहम है. सेखों के गोल्डी बराड़ से जुड़े होने की वजह से दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है.

कनाडा में फायरिंग के बाद भारत भागा

गिरफ्तार शूटर बंधु मान सिंह सेखों ने कनाडा में कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. फायरिंग करने के बाद यह गैंगस्टर तुरंत भारत भाग आया था. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उसे दिल्ली में गिरफ्तार किया है.

गोल्डी बराड़ और ढिल्लन से संबंध

जांच में पता चला है कि बंधु मान सिंह सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी है. इसके अलावा, वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन के भी संपर्क में था. पुलिस अब इन गैंगस्टर कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है.

  • Related Posts

    हिन्दू तो हिन्दू है, किसी भी मंदिर में जा सकता है’; जस्टिस नागरत्ना ने क्यों दिया यह बयान?

    तिरुवनंतपुरम केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे से जुड़े ऐतिहासिक मामले में सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ में आज

    पूरी खबर पढ़े
    FASTag के नाम पर बड़ा फ्रॉड, NHAI की एडवाइजरी, छोटी सी गलती पड़ेगी भारी

    नई दिल्ली FASTag ऐनुअल पास को लेकर बड़ा फ्रॉड हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *