RGPV में वित्तीय अनियमितताओं का विवाद, ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने और CBI जांच की मांग

भोपाल 

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में पिछले पाँच वर्षों के वित्तीय लेन-देन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय की वर्ष 2019–20 से 2023–24 तक की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने और अनियमितताओं की CBI जांच की मांग की गई है। ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा सौंपा गया है। ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक न होने से पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और वित्तीय लेन-देन में बड़े पैमाने पर आरोप सामने आए हैं।

उठाए गए प्रमुख मुद्दे
– छात्रों से जुड़े कोष के दुरुपयोग की आशंका।
– बिना अधिकृत आदेश के भारी वित्तीय लेन-देन।
– कई बैंक खातों और एफडी के रिकॉर्ड में गंभीर विसंगतियाँ।
– एफडी समय से पहले तुड़वाने और राशि के स्थानांतरण का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं।
– बैंक द्वारा पेनल्टी काटे जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं।
– 100 करोड़ रुपए से अधिक के कॉरपस फंड के उपलब्ध न होने का आरोप।
– वित्तीय लेन-देन पर इंटरनल कंट्रोल और SOP जैसी व्यवस्था प्रभावी नहीं रही।

मुख्य मांगें

1. पांच वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक की जाए।
2. सभी आर्थिक अनियमितताओं की CBI से विस्तृत जांच कराई जाए।
3. विश्वविद्यालय में धारा 54 लागू कर प्रशासनिक प्रबंधन राज्य शासन के अधीन किया जाए।
4. संचालन सुचारू रखने के लिए विश्वविद्यालय को तीन क्षेत्रों में विभाजित करने का सुझाव भी दिया गया है।

 

  • Related Posts

    एमपी में कर्मचारियों के भत्तों और वेतन वृद्धि की राह खुली, हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील

    भोपाल  मध्यप्रदेश में लाखों संविदा व आउटसोर्स कर्मियों के भत्तों व वेतन वृद्धि की राह खुल गई है। कर्मचारियों के नियमितीकरण मामले में मप्र हाईकोर्ट ने सरकार की अपील

    पूरी खबर पढ़े
    इंदौर में 6 हजार से ज्यादा ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन, जोन अनुसार कलर करवा रहे संचालक, नई व्यवस्था शुरू होगी

    इंदौर  इंदौर में ट्रैफिक पुलिस ने 6 हजार से ज्यादा ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। इन ई-रिक्शाओं का संचालन अलग-अलग जोन में किया जाएगा, जिसके लिए इन पर

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *