ओरछा में उत्सव: खजरी का मुकुट पहनकर बुंदेली अंदाज में निकले श्रीराम राजा सरकार

 ओरछा 
 शिखर पर धर्मध्वज फहराने के साथ मंगलवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि (Ayodhya Ram Mandir) के मंदिर की पूर्णत: का उल्लास बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के ओरछा स्थित श्रीराम राजा सरकार की बरात में भी दिखा। यहां खजरी का मुकुट लगाकर ठेठ बुंदेली अंदाज में निकले श्रीराम राजा सरकार को निहारने के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ आतुर दिखी।

बुंदेली गीतों से हर द्वार पर तिलक हुआ

पालकी के एक ओर छत्र तथा दूसरी ओर चंवर था, जिसे देखकर बुंदेली वैभव की याद ताजा हो गई। बरात में सभी परंपरागत रस्में निभाई गईं। बुंदेली गीतों से हर द्वार पर तिलक हुआ। महिलाओं ने मंगल कलश सजाए। बरात में राजसी प्रतीक चिह्न पंखा, तिकोना, छड़ी व मशाल सरकार की पालकी के साथ रहे। श्रीराम राजा सरकार छोटे भाई लक्ष्मण के साथ पालकी में विराजे।

पुलिस के जवानों ने सशस्त्र सलामी दी

बुंदेली लोकरीति के बीच मंगलवार शाम श्रीराम राजा सरकार राजसी ठाटबाट के साथ हाथी, घोड़ा, ढोल नगाड़ा, बैंड-बाजे, ध्वज पताका के साथ सियाजी से शादी करने बरात लेकर जनकपुर के लिए निकले। सबसे पहले श्रीराम राजा मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस के जवानों ने दूल्हा सरकार की मंदिर से निकासी के मौके पर उन्हें सशस्त्र सलामी दी।

फूलों की वर्षा कर स्वागत वंदन

मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित रमाकांत शरण महाराज और पुरोहित पंडित वीरेंद्र कुमार बिदुआ ने कलेक्टर जमुना भिडे के साथ वैदिक विधि से पूजन कर दूल्हा सरकार को उनके भाई लक्ष्मण सहित पालकी में विराजमान कराया। इसके बाद बरात हजारों राम भक्तों और ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण के लिए निकली। लोगों ने घर-घर मंगल कलश सजाकर दूल्हा बने श्रीराम राजा सरकार का फूलों की वर्षा कर स्वागत वंदन किया।

 

  • Related Posts

    समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने भारत सरकार से चर्चा जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने भारत सरकार से चर्चा जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा रबी

    पूरी खबर पढ़े
    मध्यप्रदेश सरकार कैंसर रोगियों को राहत दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

    मध्यप्रदेश सरकार कैंसर रोगियों को राहत दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव मुख्‍यमंत्री ने विराट हॉस्पिटल के विश्‍वात्‍मा इंस्‍टीट्यूट ऑफ रेडियो थैरेपी एंड ट्रीटमेंट सेंटर का किया

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *