शिवराज का कटाक्ष: ‘हम तो डूबे हैं सनम… पर तुम्हें भी ले डूबेंगे’, कांग्रेस पर कड़ा हमला

विदिशा 
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपने अंदाज में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान रविवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा में सिविल अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने पहले तो सीएम मोहन यादव के साथ रोड शो किया और फिर सिविल अस्पताल के लोकार्पण के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ये भी कहा कि शिव और मोहन में कोई अंतर नहीं है।

‘हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे’
शिवराज सिंह चौहान ने गंजबासौदा में मंच से कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि- कांग्रेस तो अब ऐसा बोझ हो गई है कि जो पार्टी उसे लेकर चलती है वही दब जाती है। शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के हाल ऐसे हैं कि सनम हम तो डूबे हैं तुम्हें भी ले डूबेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां–जहां पांव पड़े भैया के, वहां बंटाधार। दिल्ली में केजरीवाल, यूपी में अखिलेश और बिहार में लालू को ले डूबे।
 
150 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का लोकार्पण
शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने गंजबासौदा में 150 बिस्तरीय नए सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने गंजबासौदा में 64 करोड़ 29 लाख की लागत से 26 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 85 करोड़ 84 लाख के 28 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सीएम ने नर्सिंग और पैरा मेडिकल कॉलेज भी गंजबासौदा में खोलने का ऐलान किया। गंजबासौदा को सीएम मोहन यादव के द्वारा दी गई करोड़ों रुपयों के विकासकार्यों की सौगातों को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने मंच से सीएम मोहन यादव की तारीफ की और कहा कि शिव और मोहन में कोई अंतर नहीं है।

  • Related Posts

    बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में सिरोंज के 5 लोगों की मौत

    बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में सिरोंज के 5 लोगों की मौत भोपाल, यश भारत। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नर्मदा स्नान

    पूरी खबर पढ़े
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों संग किया सूर्य नमस्कार, दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों संग किया सूर्य नमस्कार, दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्रभोपाल। स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रदेश

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *