भारत में जन्मी मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई
यह उपलब्धि भारतीय आवासों में चीता प्रजाति के अनुकूलन का महत्वपूर्ण संकेतक

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता मुखी द्वारा पाँच शावकों को जन्म देने पर प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि माँ और शावक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि भारत में चीता पुनरुत्पादन पहल के लिए यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। तैतीस माह की उम्र में मादा चीता ‘मुखी’ अब शावकों को जन्म देने वाली भारत में जन्मी पहली मादा चीता बन गई है, जो प्रोजेक्ट चीता के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भारतीय आवासों में चीता प्रजाति के अनुकूलन, स्वास्थ्य और दीर्घकालिक संभावनाओं का एक मजबूत संकेतक है। यह उपलब्धि भारत में आत्मनिर्भर और आनुवंशिक रूप से विविध चीता आबादी स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे देश में जैव विविधता के संरक्षण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हो रहे प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

  • Related Posts

    लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार जरूरी : मंत्री काश्यप

    भोपाल.  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा है कि लोकहित कार्यों के बेहतर परिणामों के लिए लोक सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होते रहना

    पूरी खबर पढ़े
    वैश्विक पहचान बना रहा संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क : मंत्री टेटवाल

    भोपाल.  संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में मध्यप्रदेश के कौशल विकास मॉडल की व्यापक और प्रभावी प्रस्तुति उस समय देखने को मिली, जब फिलीपींस की तकनीकी शिक्षा एवं

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *