अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह समापन समारोह 20 नवंबर को

सहकारिता मंत्री श्री सारंग होंगे शामिल

भोपाल 
सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग गुरूवार 20 नवंबर को 72वाँ अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसमें “परिचालन दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता के लिये डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने” विषय पर चर्चा होगी। यह समारोह अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है।

अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने बताया कि समापन समारोह समन्वय भवन, अपेक्स बैंक, भोपाल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस राज्य स्तरीय आयोजन में मध्यप्रदेश की सभी प्रादेशिक सहकारी संस्थाओं एवं सहकारी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। 

  • Related Posts

    मंदसौर में चीता संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम, प्रभास और पावक ने पार किया बड़ा पड़ाव

    मंदसौर भारत के महत्त्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता की कहानी में एक और ऐतिहासिक पन्ना जुड़ गया है। दक्षिण अफ्रीका की धरती से आए दो चीता भाई प्रभास और

    पूरी खबर पढ़े
    दिव्यांग बच्चों को स्कूल से निकालने पर हाईकोर्ट सख्त, चीफ जस्टिस ने DEO को तलब कर मांगी रिपोर्ट

    जबलपुर जबलपुर के जबलपुर में दिव्यांग बच्चों को स्कूल से बाहर किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि बच्चों के

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *