IMD का अलर्ट: दिल्ली, MP-CG समेत इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप शुरू, तापमान में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली 
देश में मौसम का बदलाव तेज़ी से महसूस (Weather Update) किया जा रहा है। एक तरफ उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की लपेट में है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। IMD ने पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और विदर्भ में 18 से 20 नवंबर के दौरान विभिन्न स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 18 से 22 नवंबर तक समुद्री क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह भी दी है।
 
उत्तर भारत में ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। कई शहरों में सुबह-शाम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है और लोग दिन के समय होने वाली धूप का आनंद लेते दिख रहे हैं। वहीं, दक्षिण भारत पिछले कुछ दिनों से बारिश की मार झेल रहा है, जिससे कई इलाके जलभराव और खराब मौसम की स्थिति से जूझ रहे हैं।
 
मध्य प्रदेश में शीतलहर 
मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 नवंबर को शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है और 19-20 नवंबर को कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 18-20, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में 18 और मध्य महाराष्ट्र में 19 नवंबर को कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
 
दिल्ली-एनसीआर में मौसम 
आईएमडी के अनुसार, 18 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान में और गिरावट की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
 
यूपी का मौसम 
उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का असर तेज है। प्रयागराज में सोमवार को सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में ठंड का यही रुख बरकरार रहेगा। 17 नवंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार का मौसम 
बिहार में 18 नवंबर से तापमान में तेज गिरावट की संभावना है। सुबह के समय कई जिलों में शीतलहर का असर महसूस हो सकता है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

पहाड़ी राज्यों का मौसम
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। 18 नवंबर को इन राज्यों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है।

  • Related Posts

    26/11 जैसे हमले की साजिश रच रहा लश्कर, बलूचिस्तान में चल रही विशेष ट्रेनिंग

    नई दिल्ली पाहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक पहले एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा अब अपने पारंपरिक ठिकानों से आगे

    पूरी खबर पढ़े
    MMS लीक की बाढ़, दफ्तर से बेडरूम तक खुल रहे राज; ये सारे कांड किसने किए?

    नई दिल्ली देश में बीते डेढ़ साल के दौरान एमएमएस लीक की ऐसी बाढ़ आई कि दफ्तर से लेकर बेडरूम तक होने वाली हरकतें एक झटके में सबके सामने

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *