लालू की बेटी रोहिणी का बड़ा फैसला: राजनीति और परिवार दोनों से दूरी का ऐलान

नई दिल्ली 
बिहार का चुनाव इस बार लालू परिवार को बड़ा घाव देकर गया है। पहले तो चुनाव में सीटों की संख्या घटी और सियासी साख दांव पर लग गई। अब परिवार भी बिखरता नजर आ रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि लालू यादव की बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार दोनों छोड़ने का ऐलान कर दिया। एक्स पर लिखी पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने यह ऐलान किया।

रोहिणी ने अपनी इस पोस्ट में संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने लिखा है कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा कि मैं सारे आरोप अपने ऊपर लेती हूं। हैरानी की बात यह है कि रोहिणी ने पहले केवल राजनीति छोड़ने की बात लिखी थी। लेकिन बाद में उन्होंने इसे एडिट करके संजय यादव और रमीज पर आरोप लगाए हैं।

  • Related Posts

    संसद में विवादित बयान: गिरिराज सिंह का आरोप—‘राहुल गांधी LoP की तरह नहीं, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे थे’

    नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वे संसद में एलओपी की तरह व्यवहार नहीं कर रहे

    पूरी खबर पढ़े
    महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन—राहुल गांधी के घर के बाहर विरोध

    नई दिल्ली लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पास नहीं होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के घर

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *